Home उत्तराखण्ड श्रीनगर : अलकनंदा नदी में गोवा बीच के टापू में फंसे व्यक्ति...

श्रीनगर : अलकनंदा नदी में गोवा बीच के टापू में फंसे व्यक्ति की पुलिस ने बचाई जान

man stranded on Alaknanda river in Goa beach

श्रीनगर : श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कलियासौड़ के पास अलकनंदा नदी में गोवा बीच टापू में फंसे एक व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला। स्थानीय व्यक्ति ने कलियासौड़ चौकी पर सूचना दी कि गोवा बीच पर एक व्यक्ति पानी के बीच टापू पर फंस गया है।

जिस पर चौकी प्रभारी कलियासौड़ उपनिरीक्षक अजय भट्ट के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गोवा बीच पर फंसे व्यक्ति बिशन चौधरी पुत्र विक्रम सिंह जैलदार, निवासी पट्टी गलियाना थाना सवालका, पानीपत हरियाणा को पानी से सकुशल बाहर निकाला।