Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड : इस गाँव में बारिश ने मचाई भारी तबाही, लोगों ने...

उत्तराखंड : इस गाँव में बारिश ने मचाई भारी तबाही, लोगों ने भाग कर बचाई जान

rain-caused-great-destructiv

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के एक गाँव में भारी बारिश से बड़ी तबाही की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जनपद के कांडा तहसील के के अंतर्गत बास्ती गांव में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। शनिवार तड़के हुई इस घटना ने जहां क‌ई ग्रामीणों का आशियाना छीन लिया वहीं क्षेत्रवासियों को दहशतज़दा भी कर दिया है। मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन होने से मलबा, खड़े पेड़, बोल्डर आदि गांव की तरफ बहने लगे। उफानाई नदी से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव का सामूहिक घराट भी आपदा की भेंट चढ़ गया है। पहाड़ों पर भूस्खलन के कारण सड़के मलबे से पटी हुई है। कई पेड़ गिर गए है। अतिवृष्टि के कारण ग्रामीणों की 50 नाली कृषि भूमि को बारिश का यह तेज सैलाब अपने साथ बहा ले गया। गांव में सब–कुछ तहस नहस हो गया है। गनीमत रही की आपदा नें किसी जन और पशुहानि की सूचना नहीं है। वहीं आपदा की सूचना पर प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त कांड़ा गांव में पहुंच रही है।

गांव के ग्राम प्रधान केदार महर के मुताबिक क‌ई ग्रामीणों के मकान पूरी तरह जमींदोज भी हो ग‌ए हैं। गनीमत रही कि भारी-भरकम आवाजें सुनकर गांव के लोग जाग गए और उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर भागकर अपनी जान बचाई।