Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (LT) के 1431 पदों पर भर्ती का विज्ञापन हुआ...

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (LT) के 1431 पदों पर भर्ती का विज्ञापन हुआ जारी, यहाँ करें ऑनलाइन आवेदन

1431 Assistant Teacher (LT) posts

देहरादून : उत्तराखंड में अध्यापक बनने का सपना देख रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (LT) के 1431 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसमें कुमाऊं मंडल में 759 और गढ़वाल मंडल में 672 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने इस संबंध में संभावित कार्यक्रम भी जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक अभ्यार्थी 19 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकते हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 04 दिसम्बर 2020 है। वहीँ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का अनुमानित समय अप्रैल 2021 में निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जायें। कुल 13 विषयों के लिए सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी है।

Assistant-Teacher-(LT)-post