Home उत्तराखण्ड Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 12 लाख...

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 12 लाख पार, केदारनाथ हेली सेवा की टिकटों की बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट जारी

Chardham Yatra Registration: चारधाम यात्रा 2025 के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन आधारित पंजीकरण शुरू किया गया था। अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए 12.50 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।जिनमे से 10 हजार से अधिक विदेशी यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है।

चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि केदारनाथ के लिए 3674, बदरीनाथ के लिए 3045, यमुनोत्री के लिए 1918 और गंगोत्री के लिए 2105 विदेशियों ने पंजीकरण कराया है। चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण शुरू किया गया था।

अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए 12.50 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा में आने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इसमें विदेशी यात्री भी पीछे नहीं है। कुल पंजीकरण संख्या में 10 हजार से अधिक विदेशी यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

आठ अप्रैल से टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट जारी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशा-निर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट जारी कर दी है। आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे बुकिंग पोर्टल खोला जाएगा। आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर टिकटों की बुकिंग होगी। पहले चरण में दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

इससे आगे की यात्रा के लिए दोबारा से बुकिंग की तिथि तय की जाएगी। हेली बुकिंग के लिए यात्रियों का यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग करें। सोशल मीडिया प्रचारित किसी भी वेबसाइट, पोर्टल के झांसे में न आएं।

ये होगा प्रति यात्री आने-जाने का किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ -8532 रुपये

फाटा से केदारनाथ-6062 रुपये

सिरसी से केदारनाथ-6060