Home उत्तराखण्ड श्रीनगर-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक,...

श्रीनगर-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

2882
accident-near-dhari-devi-srinagar garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से करीब 15 किलोमीटर दूर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलियासौड़ के समीप एक बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक मृतक मुहम्मद अशरफ चमोली जिले के विकास खंड नारायणबगड़ में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत था। माता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अपने घर रुड़की जा रहा था। पुलिस के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था और बाइक फिसल कर ट्रक से टकरा गई।