Home उत्तराखण्ड CAA और NRC के समर्थन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली...

CAA और NRC के समर्थन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली में निकाली रैली

CAA-NRC-Support-raili

सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में एनआरसी और सीएए के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। रैली के बाद नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर सीएए और एनआरसी का समर्थन किया।

रैली पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के सतपुली स्थित आवास से चलकर राधाकृष्ण मन्दिर के परिसर में रुकी जहाँ पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, राज्य मंत्री दीप्ती रावत ने कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता को संबोधित कर सीएए बिल के लिए जागरूक किया।

रैली के दौरान सभा को संबोधित करते हुये कहा कि सीएए नागरिकता छीनने का नही नागरिकता देने का बिल है देश के सभी लोग इस भ्रम को दूर करें कि यह नागरिकता छीनने का बिल है। साथ ही कहा कि बांग्लादेश पाकिस्तान से आये हमारे लाचार हिन्दू पारसी सिख यहूदी लोगो को उनका अधिकार देने के लिए यह बिल लाया जा रहा है।

रैली में ज़िला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शान्ति देवी, श्रीमती अध्यक्षा नगर पंचायत सतपुली अंजना वर्मा, एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, कल्जीखाल ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि पुष्कर जोशी, मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, युवा अध्यक्ष अरुण रावत, राजपाल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश ढोडियाल, ग्राम प्रधान प्रशान्त पांथरी,  इंदु जुयाल, कुसुम खंतवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।