Home उत्तराखण्ड सतपुली पुलिस ने ली कोरोना संक्रमण के खिलाफ जागरूक रहने की शपथ

सतपुली पुलिस ने ली कोरोना संक्रमण के खिलाफ जागरूक रहने की शपथ

सतपुली police-took-oath

सतपुली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे देश में धीरे धीरे अनलॉक होने पर कोविड-19 के सम्बन्ध में सावधानियां रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता अभियान के तहत आज सुबह ग्यारह बजे थाना सतपुली में थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला द्वारा सिपाहियों को कर्मचारियों को कोविड-19 जागरूकता अभियान की शपथ दिलायी। सपथ में कोविड- 19 के संबंध में उचित व्यवहार अपनाकर, जन अभियान के अंतर्गत अनलॉक के दौरान सावधानी पूर्वक व्यवहार कर तीन सावधानियों जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना व हाथों को साफ रखना आदि की सपथ दिलायी।

सपथ के दौरान थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला, एस आई कैलाश चन्द्र सेमवाल, कांस्टेबल महेन्द्र कन्याल, तेज सिंह, मनोज कुमार, प्रकाश चन्द्र, निशा चौहान, अर्जुन आदि रहे।

मनीष खुगशाल ‘स्वतन्त्र’