Home उत्तराखण्ड एससी/एसटी फेडरेशन सरकार पर बना रहा है दबाव : जनरल-ओबीसी एसोसिएशन (श्रीनगर)

एससी/एसटी फेडरेशन सरकार पर बना रहा है दबाव : जनरल-ओबीसी एसोसिएशन (श्रीनगर)

General-OBC Association (Srinagar)

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड जनरल-ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन श्रीनगर शाखा द्वारा शनिवार को बयान जारी किया है। जिसमे कहा गया कि वतर्मान में उत्तराखंड एससी/एसटी फेडरेशन सरकार पर दबाव बना रहा है कि उत्तराखंड जनरल-ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष दीपक जोशी को एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाये। इस सम्बंध में श्रीनगर शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा है कि यदि प्रान्तीय अध्यक्ष दीपक जोशी को सरकार गिरफ्तार करने की कार्यवाही करती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा और पूरे प्रदेश के जनरल-ओबीसी कर्मचारी कार्यालय में काम करना बन्द कर सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और उत्तराखंड सरकार की होगी। जनरल ओबीसी एम्लाइज एसोसिएशन श्रीनगर शाखा के मीडिया प्रभारी श्रीकृष्ण उनियाल ने बताया कि यह संयुक्त बयान में संरक्षक शिव सिंह नेगी, देवानंद बहुगुणा, मुख्य अध्यक्ष जसपाल सिंह गुसांई, मुख्य संयोजक महेश गिरि, महामंत्री मनोज भण्डारी, मीडिया प्रभारी श्रीकृष्ण उनियाल, उपाध्यक्ष पूजा नेगी, विवेक पुरोहित, संयुक्त मंत्री सौरभ नौटियाल, संयोजक राकेश रावत, राकेश सेमवाल, संतोष पोखरियाल, शंकर कैन्थुला, एसपी नौटियाल, आलोक उनियाल, शशि भूषण उनियाल द्वारा जारी किया गया है।