Home उत्तराखण्ड सतपुली : नयार नदी में तैरती हुई लाश मिलने से फैली सनसनी

सतपुली : नयार नदी में तैरती हुई लाश मिलने से फैली सनसनी

Sensation spread after finding a dead body floating in Nayar river

सतपुली : पौड़ी गढ़वाल के सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र के अतर्गत बांघाट में नयार नदी में एक यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने शव के बहने की सूचना सतपुली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सतपुली पुलिस ने शव को नदी ने बाहर निकाला और सतपुली चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम अमेली निवासी संतोष कुमार (49) पुत्र दाताराम का शव शुक्रवार सुबह बांघाट कस्बे में नयार नदी में तैरता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर सतपुली चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबकि स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह सवेरे मृतक ब्यक्ति को बांघाट कस्बे में घूमते देखा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि मृतक नदी में शौच आदि के लिए गया, और पांव फिसलने से गहरे पानी में डूब गया।