rajiv-gandhi-khel-ratna-2018

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली तथा विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को वर्ष 2018 का प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। राजीव गांधी खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है इसकी शुरुआत 1991-92 में की गई।

विराट कोहली राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर को साल 1996-97 और महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

मीराबाई चानू भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाली तीसरी भारोत्तोलक हैं।उनसे पहले वर्ष 1994–1995 में कर्णम मल्लेश्वरी और वर्ष 1995-96 में एन कुंजुरानी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कर्णम मल्लेश्वरी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी थीं।

वर्ष 2018 में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित  भारतीय खिलाडियों के नाम

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग), विराट कोहली (क्रिकेट)

अर्जुन पुरस्कार

नीरज चोपड़ा, जिन्सन जॉनसन और हिमा दास (एथलेटिक्स), सतीश कुमार (मुक्केबाजी), एन सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन), मनप्रीत सिंह, सविता (हॉकी), स्मृति मंदाना (क्रिकेट), शुभंकर शर्मा (गोल्फ), रवि राठौड़ (पोलो) राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी), मनिका बत्रा, जी सथियान (टेबल टेनिस), रोहन बोपन्ना (टेनिस), सुमित (कुश्ती), पूजा काडिया (वुशु), अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स), मनोज सरकार (पैरा-बैडमिंटन)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार

सी ए कुट्टप्पा (मुक्केबाजी), विजय शर्मा (भारोत्तोलन), ए श्रीनिवास राव (टेबल टेनिस), सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स), क्लेरेंस लोबो (हॉकी, आजीवन), तारक सिन्हा (क्रिकेट, आजीवन), जीवन कुमार शर्मा (जूडो, आजीवन); वी आर बीडु (एथलेटिक्स, आजीवन)।

ध्यान चंद पुरस्कार

भरत कुमार छेत्री (हॉकी), सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी), बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स), चौगले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)।