Home उत्तराखण्ड एटीएम बदलकर ठगी करने वाले 10 हजार के इनामी बदमाश को श्रीनगर...

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले 10 हजार के इनामी बदमाश को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम वाले 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर रवि सैनी ने बताया कि 21 अक्तूबर 2022 को न्यू कमलेश्वर मार्ग श्रीनगर निवासी बबीता देवराड़ी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि 17 अक्तूबर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 37 हजार रुपये निकाल कर धोखाधड़ी की है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों पर आरोपी पर 10 इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। जिस पर गत 8 अप्रैल को आरोपी प्रवीण पुत्र बलवान निवासी जगदीश नगर, कालोनी हांशी हरियाणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।