Home उत्तराखण्ड ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

  • श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत, श्रीनगर में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. एमएस नेगी (विभागाध्यक्ष भूगोल, विड़ला परिसर), विशिष्ट अतिथि उषा रावत पार्षद नगर निगम श्रीनगर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान के महत्व तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम मेंखिर्सू ब्लॉक के छह संकुल के छात्र-छात्राओं ने मॉडल, भाषण, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला तथा विज्ञान प्रदर्शनी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    मॉडल प्रतियोगिता में रा.उ.मा.वि. चमराड़ा के छात्र अभिजीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि राइका देवलगढ़ के छात्र तनुज ने दूसरा स्थान हासिल किया.
    भाषण प्रतियोगिता में भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत ने प्रथम स्थान तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कामेड़ा की छात्रा सोनाली ने द्वितीय स्थान हासिल किया.
    क्विज प्रतियोगिता ने रा.उ.प्रा.वि. चमराड़ा के छात्र विनय सिंह ने प्रथम, चिल्ड्रेन्स अकैडमी की छात्रा राधिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया. विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    निर्णायक मंडल में डॉ. पवन ममगाईं प्रवक्ता भूगोल, कैलाश पुंडीर प्रधानाचार्य राईका मरखोड़ा, एवं राहुल लिंगवाल प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान शामिल थे.
    इस अवसर पर शिक्षिका विद्या नेगी, सरिता थपलियाल, लक्ष्मी जयाड़ा, विजया नौटियाल, शिक्षक सुनील चन्द्र सोनी, केशर सिंह,राइका स्वीत के शिक्षक प्रवीण भट्ट ,महेश्वर प्रसाद उनियाल, सरस्वती नेगी, अवल पुंडीर, नरेंद्र तिवारी, धारा बल्लभ रावत, पुष्पा दानू, कृष्ण कुमार, अमित, कृष्णा देवी, सीमा देवी, रीता देवी आदि अपस्थित रहे.
    कार्यक्रम का संचालन राहुल लिंगवाल एवं अनुप्रिया सकलानी ने संयुक्त रूप से किया।