Home उत्तराखण्ड भीषण हादसा: नैनीताल घूमने आये HCL कपंनी के कर्मचारियों का टेंपो ट्रैवलर...

भीषण हादसा: नैनीताल घूमने आये HCL कपंनी के कर्मचारियों का टेंपो ट्रैवलर पलटा, दो युवतियों की मौत, 20 घायल

Tempo traveler accident in Nainital

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में वाहन सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला। घायलों को आपात सेवा 108 एंबुलेंस से सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया गया।

जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत 21 कर्मचारियों का दल शनिवार को नैनीताल घूमने आया था। दल में 14 युवक और 7 युवतियां शामिल थी। रविवार को नोएडा लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर प्रिया बैंड के समीप ट्रेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में दो युवतियां सयोनी दुबे (28) और जया शाक्य (23) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से दब गए। पुलिस ने गाड़ी काटकर शव बाहर निकले।

जबकि घायलों को आपात सेवा 108 एंबुलेंस से सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया गया। मृतकों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों के नाम

शिखा, आर्यन, छवि, प्राची, मुस्कान, सागर, प्रियांशु, गणेश, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित मुकेश, आदर्श और अभिनव हैं।