Lok Sabha Election 2024 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत आज देश की कुल 58 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। आज जिन 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें दिल्ली की सभी 7 सीटें भी शामिल हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीटों पर भी मतदान हो रहे हैं। इसके अलावा ओडिशा की 6 सीटों, झारखंड की 4 सीटों और जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर मतदान हो रहा है। छठे चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

भीषण गर्मी के बावजूद लोग मतदान के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में लगे हुए हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकडों को अनुसार 3 बजे तक देशभर में औसतन कुल 49% मतदान हो चुका है. बंगाल में सबसे ज्यादा 70.19 फीसदी मतदान हो चुका है और अभी भी लोग लगातार बूथों पर अपना वोट डालने के लिए आ रहे हैं। वहीँ उत्तर प्रदेश में 3 बजे तक सबसे कम 43.95% मतदान हुआ है. दिल्ली  का भी लगभग यही हाल है. दिल्ली में 3 बजे तक 44.58% वोटिंग हुई है.

दोपहर तीन बजे तक मतदान के अनुमानित आंकड़े

राज्य               3 बजे तक मतदान %

बिहार                       45.21

हरियाणा                   46.26

जम्मू-कश्मीर               44.41

झारखंड                    54.34

दिल्ली                     44.58

ओडिशा                   48.44

उत्तर प्रदेश               43.95

पश्चिम बंगाल              70.19