Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट  जारी कर दिया है। 10वीं में अक्षत गोपाल ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। जबकि 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला ने 98 – 98 फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है.
यूके बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है। इस साल  उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 92.10 प्रतिशत रहा। जिसमे बालिकाएं 96.07 फीसदी और बालकों का पास प्रतिशत 88.03 रहा। हाईस्कूल में रामनगर, नैनीताल के अक्षत गोपाल 98.20 फीसदी अंकों के साथ पूरे राज्य में टॉपर रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% रहा, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 81.93% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 88.09% रहा। बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता 98 फीसदी अंक के साथ संयुक्त टॉपर रहे। 12वीं में जिलावार प्रदर्शन में बागेश्वर 94.81 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा

हाईस्कूल मे अक्षत गोपाल ने किया उत्तराखंड मे टॉप

एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर के छात्र अक्षत गोपाल ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा मे 500 में से 491 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश मे टॉप किया। बेहद साधारण परिवार से आने वाले अक्षत ने विज्ञान और गणित जैसे कठिन विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उन हजारों छात्रों के लिए उम्मीद की किरण है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

  अक्षत के पिता गोपाल राम एक निजी स्कूल में नौकरी करते हैं, जबकि माता ममता गोपाल गृहिणी हैं।

UK Board Result 10th Topper 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक 1: अक्षत गोपाल – अंक: 491/500 (98.20%) – एम पी हिंदू आई सी रामनगर, नैनीताल।
रैंक 2: ईशांत कोठारी – अंक: 490/500 (98.00%) – एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी।
रैंक 2: भूमिका – अंक: 490/500 (98.00%) – जी.बी.पंत जी.आई.सी. खैरना, नैनीताल।
रैंक 3: योगेश जोशी – अंक: 489/500 (97.80%) – विवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा, बागेश्वर।
रैंक 4: शशांक पुरोहित – अंक: 486/500 (97.20%) – एस वी एम एच एस एस श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल।
रैंक 5: लविश – अंक: 484/500 (96.80%) – सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज रुड़की, हरिद्वार।
रैंक 5: आदित्य कुमार विश्वकर्मा – अंक: 484/500 (96.80%) – कैनफील्ड एच एस एस क्लेमेंट टाउन, देहरादून।
रैंक 5: प्रांजल सिंह – अंक: 484/500 (96.80%) – एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी।
रैंक 5: देवेश जोशी – अंक: 484/500 (96.80%) – चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़, नैनीताल।
रैंक 5: कंचन जोशी – अंक: 484/500 (96.80%) – गवर्नमेंट आई.सी. हरिपुरा हरसान, ऊधम सिंह नगर।
रैंक 6: आरोही – अंक: 483/500 (96.60%) – हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल अंबीवाला प्रेमनगर, देहरादून।
रैंक 6: रानी – अंक: 483/500 (96.60%) – जी.आई.सी. सौड़ा, उत्तरकाशी।
UK Board Result 12th Topper 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक 1: गीतिका पंत – अंक: 490/500 (98.00%) – सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर।
रैंक 1: सुशीला मेहंदीरत्ता – अंक: 490/500 (98.00%) – भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, ऊधम सिंह नगर।
रैंक 2: आर्यन – अंक: 489/500 (97.80%) – एस.वी.एम.आई.सी आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून।
रैंक 3: वंशिका – अंक: 485/500 (97.00%) – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार।
रैंक 4: कशिश शर्मा – अंक: 483/500 (96.60%) – सरस्वती विद्या मंदिर आई सी सेक्टर 2 भेल रानीपुर, हरिद्वार।
रैंक 4: तनीषा सी राजा – अंक: 483/500 (96.60%) – सी एच बालचंद सैनी इंटर कॉलेज ढांडेरी रुड़की, हरिद्वार।
रैंक 4: नेहा शर्मा – अंक: 483/500 (96.60%) – श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर।
रैंक 5: खुशी कांडपाल – अंक: 482/500 (96.40%) – गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कांडा, बागेश्वर।
रैंक 6: शिवम मलेथा – अंक: 481/500 (96.20%) – गौरी एम.पी.आई.सी. विजयनगर अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।
रैंक 6: वेदांत पपनोई – अंक: 481/500 (96.20%) – आर्य इंटर कॉलेज देघाट, अल्मोड़ा।
रैंक 7: मिस्बा – अंक: 480/500 (96.00%) – एस ए बी एस पी इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा धरमपुर रुड़की, हरिद्वार।
रैंक 7: महक – अंक: 480/500 (96.00%) – इंटर कॉलेज पोखरीखेत, पौड़ी गढ़वाल