Home उत्तराखण्ड Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का...

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम आने की तिथि घोषित, जानें कब आ रहा है रिजल्ट

Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियों में जुट गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी आई है। शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर परीक्षाफल को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है।

शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 15 दिन के भीतर मूल्यांकन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के 29 केंद्रों में 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जबकि 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के काम के लिए हाईस्कूल में 1,993 और इंटरमीडिएट में 1,581 शिक्षकों समेत कुल 3,574 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। जो 2.10 लाख छात्रों की कॉपियां जांचेंगे।