Home उत्तराखण्ड Uttarakhand Election 2022: ये रही कांग्रेस की 11 सीटों की अधिकारिक सूची,...

Uttarakhand Election 2022: ये रही कांग्रेस की 11 सीटों की अधिकारिक सूची, देखें किसे कहाँ से मिला टिकट, 6 सीटों पर अभी भी मंत्रणा जारी

862
uttarakhand-congress-list

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए शेष 17 सीटों में से 11 के लिए आपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची अधिकारिक रूप से जारी कर दी है। पार्टी ने पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत को रामनगर सीट से मैदान में उतरा है, वहीँ देहरादून कैंट से सूर्यकांत धस्माना, लैंसडौन से अनुकृति गुसाईं, डोईवाला से मोहित उनियाल, ऋषिकेश से जयेंद्र रमोला, ज्वालापुर से बरखा रानी, झबरेड़ा से वीरेंद्र जत्ती, खानपुर से सुभाष कुमार, लक्सर से अंतरिक्ष सैनी, कालाढूंगी से महेंद्र पाल और लालकुआं से संध्या डालाकोटी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीं सल्ट, टिहरी, नरेंद्रनगर, चौबट्टाखाल, हरिद्वार ग्रामीण और रुड़की विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों का निर्णय अभी तक नहीं हो सका है।

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार देर रात विधान सभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में कुल 53 प्रत्‍याशियों के नाम शामिल किए हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस अब तक 70 में से 64 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अभी भी 6 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन बाकी है।

  1. डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
  2. कैंट- सूर्यकांत धस्माना
  3. ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
  4. ज्वालापुर – बरखा रानी
  5. झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
  6. खानपुर – सुभाष चौधरी
  7. लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
  8. रामनगर – हरीश रावत
  9. लालकुआं – संध्या डालाकोटी
  10. कालाढूंगी – डॉ. महेंद्र पाल
  11. लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं

इन सीटों पर अभी सस्पेंस बाकी

  1. नरेंद्र नगर
  2. टिहरी
  3. सल्ट
  4. हरिद्वार ग्रामीण
  5. रुड़की
  6. चौबट्टाखाल

uttarakhand