UTTARAKHAND LOK SABHA ELECTION 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत उत्तराखंड की पाँचों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ सकुशल संपन्न हो गया है। उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक कुल 53.56 फीसदी मतदान हुआ है। वहीँ 2019 के लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर 58.01 प्रतिशत वोट पड़े थे। हालांकि, अगले कुछ घंटों में मतदान प्रतिशत में थोड़ी और बढ़ोतरी होने की संभावना है. कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए अभ भी मतदाताओं की कतार लगी है। पांच बजे से पहले पोलिंग बूथ में इंटर कर चुके सभी वोटर्स को वोट करवाया जाएगा। इसमें एक से डेढ़ घंटे का समय लग सकता है।

उत्तराखंड में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 59.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। उसके बाद हरिद्वार लोकसभा सीट पर 59.01 प्रतिशत हुआ। वहीँ टिहरी लोकसभा सीट पर 51.01 प्रतिशत, पौड़ी गढ़वाल सीट पर 48.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांच बजे तक सबसे कम 44.43 प्रतिशत मतदान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर हुआ।

प्रचार और जागरूकता की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तराखंड का मतदाता बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर नहीं निकला। चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में इस बार 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था। 2019 में 61.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार पांचों सीटों पर मतदान 60 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा कर पाएगा, इसमें भी संदेह जताया जा रहा है।

मतदान के मामले में राज्य के पर्वतीय लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत कम रहा। इसकी तुलना में मैदानी सीटों पर मतदाताओं ने मतदान में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। शाम बजे तक अल्मोड़ा सीट पर 44.43 प्रतिशत, गढ़वाल सीट पर 48.79 प्रतिशत, हरिद्वार सीट पर 59.01 प्रतिशत, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर 59.36 प्रतिशत और टिहरी गढ़वाल सीट पर 51.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

शाम पांच बजे तक उत्तराखंड की लोकसभा सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत

  1. अल्मोड़ा- 44.43 प्रतिशत
  2. गढ़वाल- 48.79 प्रतिशत
  3. हरिद्वार- 59.01 प्रतिशत
  4. नैनीताल-ऊधमसिंह नगर- 59.36 प्रतिशत
  5. टिहरी गढ़वाल- 51.01 प्रतिशत

प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। जिलेवार बात करें तो शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा हरिद्वार जिले में 51.94% वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम 36.03% वोटिंग टिहरी गढ़वाल में हुई।

2019 में पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

कुल औसत-58.01

  1. नैनीताल-65.96
  2. हरिद्वार-67.66
  3. अल्मोड़ा-49.98
  4. टिहरी-57.78
  5. गढ़वाल-54.24

उत्तराखंड में जिलेवार अब तक हुआ मतदान प्रतिशत

जिला                           मतदान प्रतिशत

  1. उत्तरकाशी                      44.95
  2. चमोली                          45.16
  3. रूद्रप्रयाग                        45.07
  4. टिहरी गढ़वाल                 36.03
  5. देहरादून                         45.13
  6. हरिद्वार                          51.94
  7. पौड़ी गढ़वाल                  40.87
  8. पिथौरागढ़                      37.46
  9. बागेश्वर                          41.08
  10. अल्मोड़ा                         36.54
  11. चंपावत                          42.35
  12. नैनीताल                        47.56

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर तीन बजे तक 45.62% वोटिंग

  1. नैनीताल   49.94%
  2. हरिद्वार    49.62%
  3. अल्मोड़ा   38.43%
  4. टिहरी     44.95%
  5. गढ़वाल     42.12%

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर एक बजे तक 37.33% मतदान हुआ हैं

नैनीताल – 40.56%
हरिद्वार – 39.41%
अल्मोड़ा – 32.60%
टिहरी – 35.29%
गढ़वाल – 36.60%