सतपुली : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने आज आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी मे पांच उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता के साथ युथ विंग का गठन किया गया है। आम आदमी पार्टी से हाल ही मे जुड़े नयारघाटी के ग्राम चमोलीसैण निवासी दिगमोहन नेगी को आम आदमी पार्टी का प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य मनोहर लाल पहाड़ी को पार्टी का पौड़ी प्रभारी बनाया गया है. नयारघाटी के प्रसिद्ध समाजसेवी दिगमोहन नेगी को आप का प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा मनोहर लाल पहाड़ी को पौड़ी प्रभारी बनाये जाने पर नयारघाटी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया हैl खुशी व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं मे संदीप नेगी, युद्घवीर सिंह, राजेश, देवकिशोर नेगी मद्रासी भाई, धीरज कोली, पीताम्बर सिंह, अब्बल सिंह, मलिकराज डोबरियाल, प्रेम सिंह असवाल आदि रहेl
आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी
प्रदेश उपाध्यक्ष : मेजर जनरल सेवा नि. चंद्र किशोर जखमोला, एडवोकेट बसंत कुमार, शिशुपाल सिंह रावत, रजिया बैग व अमित जोशी।
प्रदेश कोषाध्यक्ष : धर्मेंद्र बंसल।
प्रदेश मीडिया प्रभारी : अमित रावत।
प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष : दिग्मोहन नेगी।
प्रदेश अध्यक्ष वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ : डॉ. चंद्रशेखर भट्ट।
प्रदेश महासचिव वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ : श्रीकांत खंडेलवाल।
प्रदेश प्रवक्ता : विशाल चौधरी, उमा सिसोदिया, नवीन प्रशाली, संजय भट्ट, महक सिंह नेगी, समित टिक्कू, अवतार सिंह राणा, संगीता शर्मा, प्रदीप दुमका, सुशील खत्री, आशुतोष नेगी, अरविन्द वर्मा, प्यार सिंह नेगी, राधा बल्लभ कन्याल, मयंक शर्मा, राकेश काला, डीएस कौटिल्य व रविंद्र आनंद।