Accused arrested in minor rape case

सतपुली: पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र में आने वाले एक गांव में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुष्कर्म के बाद से ही फरार चल रहा था। थाना सतपुली से मिली जानकारी के मुताबिक बीती 5 फरवरी को विकासखंड कल्जीखाल के मनियारस्यूं पट्टी के एक गांव की महिला ने राजस्व पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया है। शिकायत मिलने पर राजस्व पुलिस ने पोक्सो व अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 9 फरवरी को डीएम के आदेश पर यह मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित हुआ। जिसके बाद एसएसपी पौड़ी ने मामले में थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी को टीम गठित करने व आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर सतपुली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय जिला एम सत्र न्यायधीश जनपद पौड़ी के समक्ष पेश किया जा रहा है। पीडिता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक प्रियंका नेगी, अपर उप निरीक्षक सोहन लाल, मुख्य आरक्षी संजय पाल सिह, जगदीश सिंह शामिल थे।