Srinagar News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सेदारी की। इस अवसर पर छात्राओं को बालिका सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर व्याख्यान भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ लोकेश सलूजा, सामाजिक कार्यकर्ता गंगा असनोड़ा थपलियाल, शिक्षक महेश गिरी ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियां आज बेटों से आगे निकल रही है। जो कि आने वाले भविष्य के लिए सुखद है। सामाजिक कार्यकर्ता गंगा असनोडा थपलियाल ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें जीवन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।  डॉ. सलूजा ने महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता पर अपनी बात को रखते हुए भविष्य की तैयारी के लिए बच्चों का मार्गदर्शन दिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य लक्ष्मी राय ने की।

कार्यक्रम का  संचालन लोक गायिका व विद्यालय की संगीत अध्यापिका डॉ. लता तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में अलवीना ने पहला, शिबा  ने दूसरा, कुमारी आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में नीनू किमोठी व सीमा रावत रहे।

महेश गिरि ने हंस फाउंडेशन की समाज के प्रति अविरल सेवा के लिए कोटि कोटि आभार व्यक्त करते हुए भोले जी महाराज व माता मंगला की दीर्घायु की कामना करते हुए संस्था को भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की