पौड़ी: भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत के पति भगवान सिंह रावत का आज स्वर्गवास हो गया है. भगवान सिंह रावत लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने पौड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पौडी जनपद में शोक की लहर है। भगवान सिंह रावत के निधन पर मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है।

भगवान सिंह रावत के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, राजकुमार पोरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आषा नौटियाल, जिला महामंत्री शशि रतूडी, गिरीश पैन्यूली, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जितेन्द्र रावत, लखपत सिंह भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भटट, पौडी मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण, खिर्सू मंडलध्क्ष रमेश मन्द्रवाल, ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।