car accident-gumkhal devdali-road

Car accident in Pauri Garhwal: पौड़ी गढ़वाल के गूमखाल क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया और शवों को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार सवार गुमखाल बाजार से अपने गांव देवडाली जा रहे थे। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कार में देवडाली के पूर्व प्रधान चंद्रमोहन सिंह, गुमखाल के दुकानदार दिनेश बिष्ट एवं उनका पुत्र अतुल बिष्ट, चुन्ना भाई सवार थे।

मृतकों के नाम

  1. चन्द्रमोहन सिंह (62) बिष्ट पुत्र गंगा सिंह, निवासी ग्राम देवडाली लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल।
  2. दिनेश सिंह (63) पुत्र बिशन सिंह, निवासी ग्राम देवडाली लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल।
  3. कमल बिष्ट (45)पुत्र कन्हैया सिंह, निवासी ग्राम देवडाली लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल।
  4. अतुल बिष्ट (40) पुत्र चंद्रमोहन, निवासी ग्राम देवडाली लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल।