NEET UG 2026 Result: NTA ने गुरुवार देर शाम नीट यूजी 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल कर शीर्ष प्रदर्शन किया है।

इस वर्ष NEET UG 2026 परीक्षा लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी. 21 जून 2026 को हुई री-नीट परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं.

नीट यूजी में आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से किया टॉप

इस साल NEET UG 2026 में सबसे अधिक 715 अंक हासिल किए गए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। वहीँ देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए. जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं. 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक, 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए.

अंक सीमा       सफल उम्मीदवार

700 से अधिक                19

690 से अधिक                138

650 और उससे अधिक    1,492

600 और उससे अधिक    10,160

500 और उससे अधिक    90,780

एनटीए ने श्रेणीवार सफल उम्मीदवारों के आंकड़े भी जारी किए हैं।

श्रेणीसफल उम्मीदवार
सामान्य (General)2.91 लाख
OBC-NCL5.12 लाख
SC1.59 लाख
ST   63,716
Gen-EWS95,026
PwBD3,666
PwD303