trivindra-rawat-birthday

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 59वां जन्मदिन के अवसर पर गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में सुबह से ही बधाई देने वालों तांता लगा हुआ है। गुरुवार सुबह सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने फूलों का गुल्दस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री को 59वें जन्मदिन की बधाई दी। उनके साथ ही मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें मिठाई खिलाई तथा बधाई व शुभकामनाएं दी।

cm-rawat-birthday

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर बीजेपी मुख्यालय में सुंदरकांड का पाठ

गुरूवार को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 59वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश बीजेपी मुख्यालय मुख्यालय में हवन व सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड के बाद प्रसाद स्वरूप सहभोज का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 59वां जन्मदिन राजधानी देहरादून में उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया।

cm-rawat-birthday

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में गोवर्धन मंदिर में मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ

इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में गोवर्धन मंदिर में मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ के बाद गरीबों को कंबल वितरित किए गए। वहीं लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में पूजा यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। थानो, रानीपोखरी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

cm-rawat-birthday

देहरादून शहर में 15 दिन तक विशेष सफाई अभियान

महापौर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर नगर निगम की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर देहरादून शहर में 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक 15 दिन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।cm-rawat-birthday

महापौर द्वारा सफाई निरीक्षकों और सफाई सुपरवाइजरों के लिए गुरूवार से वर्दी की अनिवार्यता कर दी है। उन्होंने वर्दी न पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 59वें जन्मदिवस पर देवभूमि संवाद की ओर से हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।