coronavirus-covid-19

देहरादून : उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आये हैं। दोनों मामले देहरादून जनपद के हैं। हालाँकि ये दोनों मामले शनिवार देर रात के हैं परन्तु आज रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पहली जाँच रिपोर्ट में इन दोनों मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों को संख्या 50 पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले मामले में ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ में शामिल 30 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद वहां हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य कर्मी को एम्स में भर्ती कर दिया है। कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों और उसके संपर्क में आए कर्मचारियों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

वहीँ दूसरा मामला भी देहरादून जनपद का ही है। जानकारी के मुताबिक माजरा आजाद कॉलोनी निवासी प्रसूता महिला ने शनिवार को दून महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इस बीच महिला की तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद महिला का सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, और महिला की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद महिला को कोरोना वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। महिला के परिजनों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। राहत वाली बात यह कि  बच्चा फिलहाल स्वास्थ है और रिपोर्ट भी नेगिटिव है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों को संख्या 50 पहुंच गई है। वहीं 25 मरीज सही हो चुके हैं। जिनमें 26 स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।