ganesg-silmana

देहरादूनः निकाय चुनाव के साथ ही प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशी गणेश सिलमाना भी प्रचार करने में जुटे हैं। उनके साथ रोजाना हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि गणेश सिलमाना का भारी मतों से जीतना तय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से जनता में अच्छा संदेश गया है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों मे तेजी आई है। इसके अलावा सरकार की ओर प्रदेश में अपने करीब सवा साल के शासन में एक भी भ्रष्टाचार व घोटाला सामने नहीं आया है। इससे साबित होता है कि भाजपा की सरकार ईमानदारी से विकास कार्यों में जुटी है। गणेश सिलमाना ने कहा कि उनको अपने कार्यकर्ताओं और जनता पर भरोसा है कि वह वार्ड 50 से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देशभर में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है। चाहे वह केंद्र की मोदी सरकार हो या फिर उत्तराखंड की सरकार उनके कार्यकाल में कोई भी घपले या भ्रष्टाचार के मामले सामने नहीं आए हैं। इससे साबित होता कि सरकार अपनी साफ नियत से कार्य करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार से अब तक उनको लोगों का भरोसा मिल रहा है उससे उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि निगम में महापौर भी भाजपा की चुना जाएगा। इसके बाद देहरादून में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगा। वार्ड की समस्याओं को लेकर वह भलीभांति जानते हैं। इन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। प्रयास होगा कि कोई भी समस्या से लोगों को दो चार न होना पड़े। अपने वार्ड में दोनों वक्त पानी, रोड के साथ—साथ नाली निर्माण का बजट भी उसी समय करानामेरी प्राथमिकता, बिजली के पोलों की कमी को दूर करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव महज औपचारिकता रह गया है। जनता का जिस उत्साह से उनके साथ आ रही है उससे जीतना तय है।