पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी मण्डल मुख्यालय में दैनिक जागरण समाचारपत्र के प्रभारी गुरूवेंद्र नेगी को 12 मई को अपने ही कार्यालय में अचानक सीने दर्द की शिकायत हुई थी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें चिकित्सको ने आईसीयू में रखा, परन्तु उनका स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर किया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरूवेंद्र सिंह नेगी को हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल हायर सेंटर भेजने हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से वार्ता की। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा पत्रकार गुरूवेंद्र नेगी को 13 मई को पौड़ी से एयरलिफ्ट कराकर जौलीग्रांट अस्पताल भर्ती करवाया। जहां उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। आज 14 मई को ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी सहित कई मीडियाकर्मियों ने गुरूवेंद्र नेगी से फ़ोन पर बात कर उनका हाल जाना। सभी मीडिया कर्मियों ने उन्हें शीघ्र एयरलिफ्ट करवाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा पौड़ी डीएम धीरज सिंह गब्र्याल का आभार जताया। गुरविंदर नेगी एक दशक से पौडी में दैनिक जागरण के प्रभारी हैं। आज उनका स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने जॉलीग्रांट अस्पताल जाकर उनका कुशल क्षेम जाना। पौडी के सभी मीडिया बन्दुओ एंव जनप्रतिनिधियों ने उनकी शीध्र स्वास्थ्य की कामना की। गुरूवेंद्र सिंह नेगी ने भी सभी मीडिया साथियों, जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जगमोहन डांगी



