dr.-priyanka-goel

ऋषिकेश: शहर स्थित निर्मल आश्रम अस्पताल में गोल्ड मेडलिस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञ डा़. प्रियंका गोयल ने आपरेशन द्वारा एक महिला की बच्चेदानी से तीन किलो की रसौली निकालकर उसकी सफल डिलीवरी करवाई। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। निर्मल आश्रम अस्पताल में यह दूसरी बार है जब डा़ प्रियंका ने रसौली के आपरेशन के बाद स्वस्थ बच्चे का जन्म करवाया। डा़. प्रियंका गोयल ने बताया कि गुमानीवाला निवासी शिवानी(26) रसौली से पीडित होकर गर्भपात सलाह लेने के लिए उनके पास निर्मल अस्पताल में आई। महिला अपनी डिलीवरी को लेकर काफी चिन्तित थी। परन्तु डा़. प्रियंका गोयल ने उक्त महिला को सलाह दी कि रसौली के आपरेशन के बाद महिला स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है।

डा़ प्रियंका की सलाह के बाद महिला रसौली के आपरेशन के लिए तैयार हो गई। डा़ प्रियंका ने महिला का रसौली का आपरेशन कर बच्चेदानी से करीब तीन किलो रसौली बाहर निकाली। जिसके बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को भी जन्म दिया। अस्पताल में जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। डा़ प्रियंका ने बताया कि बिना गर्भपात के ही महिला की रसौली का सफल आपरेशन किया। जिसके बाद महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। उनके द्वारा रसौली के बाद बच्चे को जन्म देने का यह दूसरा मामला है दोनों ही आपरेशन सफल रहे।

अस्पताल में महिला व उसका बच्चा स्वस्थ है। तीन दिन तक हास्पिटल में रहने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला इस बात से काफी चिन्तित थी कि रसौली के आपरेशन के दौरान बच्चा सुरक्षित नहीं रहेगा। जिस कारण वह डाक्टर से गर्भपात करवाने के लिए आयी थी। लेकिन अब दोनों जच्चा बच्चा सुरक्षित हैं। निर्मल आश्रम अस्पताल परिवार ने डा. प्रियंका की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।