PLANTICA- 6th Academic Research Award- 2023

श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल विश्व विघालय के हिमालय एक्वेटिक बायोडायवर्सिटी विभाग की शोध छात्रा नेहा बडोला को प्लांटिका असोसिएशन ऑफ प्लांट साइंस रिसर्चर द्वारा आयोजित 6वां प्लांटिका अकेडमिक एंड रिसर्च अवार्ड 2023 के अंतर्गत यंग साइंटिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें गंगा नदी पर माइक्रोप्लास्टिक प्रदुषण में किये जा रहे शोध कार्य के लिए दिया गया। उनका यह शोध हाल ही में प्रतिष्ठित साइंस ऑफ दा टोटल एनवायरनमेंट पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

नेहा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने मार्गदर्शक डा जसपाल सिंह चैहान को दिया है। डा चैहान विगत आठ वर्षो से गंगा और उसकी सहायक नदियों पर प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभावों पर शोध कर रहे है। उनके शोध कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है। डा चैहान ने नेहा को प्राप्त इस पुरस्कार को एक बडी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि अन्य छात्र छत्रायें भी नेहा से प्रेरणा लेगें।

PLANTICA- 6th Academic Research Award- 2023

Awards