chamoli-glacier-disaster

Uttarakhand Glacier Updates: उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से बड़ी तबाही हुई है। ग्लेशियर टूटने से ऋषि गंगा नदी और धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध ध्वस्त हो गए हैं। बांध टूटने के बाद हुई तबाही सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ऋषि गंगा प्रोजेक्ट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अब तक NTPC प्रोजेक्ट से 07 शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि टनल में 15-20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रोजेक्ट पर करीब 120 लोग काम कर रहे थे। प्रोजेक्ट में काम करने वाले लोग तेज पानी में बह गए। आईटीबीपी के जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस बीच प्रशासन ने जानकारी दी है कि चमोली त्रासदी में करीब 150 लोग लापता हैं।glacier-disaster-chamoli

अलकनंदा तथा धौलीगंगा नदियों में हिमस्खलन और बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है। विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। तपोवन में एनटीपीसी की साइट से तीन शव बरामद किए गए हैं। अब तक 07 शव बरामद हो चुके हैं। ऋषिगंगा पर बनी एक बिजली परियोजना को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तपोवन टनल में फंसे लोगों में से 16 लोगों को बाहर निकाला गया है। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है कि सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। chamoli-glacier-disaster

हालाँकि राहत की बात यह है कि अब नन्द प्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कर्णप्रयाग में आज 3 बज कर 10 मिनट पर नदी में पानी की बहाव की स्थिति से साफ़ है कि बाढ़ की सम्भावना बहुत ही कम है। हमारा विशेष ध्यान सुरंगों में फंसे श्रमिकों को बचाने में है और हम सभी प्रयास कर रहे हैं। किसी भी समस्या से निपटने के सभी ज़रूरी प्रयास कर लिए गये हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। बाढ़ से चमोली जिले के निचले इलाकों में खतरा देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल और जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे गंगा नदी के किनारे पर न जाएं। प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों के बचाव का कार्य चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उत्तराखंड को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें:

चमोली में एवलांच के बाद ऋषि गंगा और धौली गंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने कई लोगों के बहने की आशंका, सीएम त्रिवेन्द्र घटनास्थल के लिए रवाना