Goa National Games 2023: गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के सूरज पंवार ने स्वर्णिम सफलता हासिल की है। उत्तराखंड के सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की वॉक रेस 1 घंटे 27 मिनट में पूरी कर राज्य को गोल्ड मेडल दिलाया है। अब तक उत्तराखंड के खिलाड़ी गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में 2 गोल्ड मेडल के साथ 8 मेडल जीत चुके हैं। इससे पहले शनिवार को भी उत्तराखंड रुद्रपुर के पेंचक सिलाट खिलाड़ी निखिल भारती ने 55 से 60 किलोग्राम वजन कैटेगरी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 41-29 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया था। हालांकि पेंचक सिलाट गेम्स ओलंपिक गेम्स नहीं हैं, लेकिन फिर भी गोल्ड मेडल हासिल करना उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
26 अक्टूबर से शुरू हुये राष्ट्रीय खेलों में 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेश और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (SSCB) के एथलीट भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 9 नवंबर तक चलेगी अब तक महाराष्ट्र 41 स्वर्ण, 29 रजत और 30 कांस्य समेत 100 पदकों के साथ राष्ट्रीय खेल 2023 पदक तालिका में शीर्ष पर है।
राष्ट्रीय खेल 2023 पदक तालिका
रैंक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 महाराष्ट्र 41 29 30 100
2 हरियाणा 18 9 14 41
3 सर्विसेज 14 7 6 27
4 कर्नाटक 9 5 6 20
5 मणिपुर 7 3 11 21
6 तमिलनाडु 5 8 7 20
7 ओडिशा 5 7 8 20
8 राजस्थान 5 2 5 12
9 मध्य प्रदेश 4 19 11 34
10 पंजाब 4 8 11 23
11 जम्मू और कश्मीर 4 5 6 15
12 असम 4 3 8 15
13 उत्तर प्रदेश 4 2 7 13
14 केरल 3 8 3 14
15 दिल्ली 3 4 16 23
16 पश्चिम बंगाल 2 11 5 18
17 गोवा 2 5 20 27
18 चंडीगढ़ 2 3 0 5
19 आंध्र प्रदेश 2 1 5 8
20 तेलंगाना 2 1 5 8
21 गुजरात 2 1 2 5
22 उत्तराखंड 2 1 5 8
23 छत्तीसगढ़ 1 1 4 6
24 हिमाचल प्रदेश 1 1 1 3
24 नागालैंड 1 1 1 3
26 मिजोरम 1 0 0 1
27 बिहार 0 1 0 1
27 त्रिपुरा 0 1 0 1
29 अरुणाचल प्रदेश 0 0 1 1
30 दादरा नगर हवेली, दमन, दीव 0 0 1 1
31 झारखंड 0 0 1 1


