गढ़वाल और कुमाऊं के सीमांत क्षेत्र में स्थित दुर्गा इंटरकालेज कल्याण खाल की 50वीं वर्षगांठ अर्थात स्वर्ण जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह के आयोजक पूर्व छात्र समिति के महासचिव गोपाल सिंह नेगी ने बताया कि पहले दिन 20 मई 2023 को विद्यालय परिसर में स्थित भैरव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वट वृक्ष का रोपंण किया गया। तत्पश्चात छात्र अध्यापक सम्मेलन शुरू हुआ। छात्र सम्मेलन में पूर्व प्रधानाचार्य गौर सिंह बिष्ट ने विद्यालय के शुरुआती दिनों की अनेक कठिनाईयों के बारे में बताकर उपस्थित छात्रों को आगे बढ़ने के लिए संघर्षशील रहने की सीख दी। तथा विद्यालय को मां सरस्वती की संगमरमर से बनी मूर्ति भेंट की। आयोजन समिति ने प्रथम सत्र के विद्यार्थियों तथा पूर्व अध्यापकों और पूर्व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया।

दूसरे दिन 21 मई 2023 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं सांसद गढ़वाल लोकसभा तीरथ सिंह रावत पहुंचे। क्षेत्र के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का गाजे बाजे और हर्ष ध्वनि के साथ स्वागत किया। पर्यावरण प्रेमी श्याम सिंह गुसाईं के संयोजन में मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय परिसर में देवदार के वृक्ष का रोपंण किया गया।

विशिष्ट अतिथि श्रीनगर विधायक प्रतिनिधि मनवर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अमरसिंह नेगी, थलीसैंण भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी, दर्शन सिंह रिंगोड़ा प्रतिनिधि सतपाल महाराज, गौर सिंह बिष्ट, एवं लीलानंद रतूड़ी पूर्व प्रधानाचार्य डी आई सी कल्याण खाल, देवीदत्त ढौंडियाल पूर्व प्रधानाचार्य जी आई सी बूंगीधार, मोहन सिंह रावत पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी छोई, रामनगर, कौशल किशोर मौर्य प्रधानाचार्य जीआईसी ऊफरैंखाल, प्रतिमा रावत प्रधानाध्यापिका डांग बसोला, अर्जुन सिंह बिष्ट प्रधानाध्यापक पापतोली, दिनेश चंद्र मिश्रा प्रधानाध्यापक मसमोली, प्रयाग दत्त जोशी प्रधानाध्यापक बगडियालगाँव, महेश चन्द्र प्रधानाध्यापक कल्याण, जगदीश जोशी प्रधानाध्यापक लिगुंडिया, नवीन कुमार प्रवक्ता मासौं, पूरण सिंह रमोला, गोपाल सिंह रावत, हीरा सिंह रावत, मायाराम ढौंडियाल, खुशाल सिंह गुसाईं, उत्तम सिंह रावत, दर्शन सिंह चंद आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रस्तुत कर्ता और रंगमंच के कुशल संचालक सुरेंद्र रावत (शुरू भाई) के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश पढ़ा गया। जिसमें उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के चलते स्वर्ण जयंती समारोह दुर्गा इंटर कॉलेज कल्याण खाल में उपस्थित नहीं हो पाने की असमर्थता जताई और कार्यक्रम की सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

पूर्व छात्र समिति के संस्थापक बास्वानंद ढौंडियाल ने अपने संबोधन में विद्यालय के लिए वित्तीय मान्यता, कक्ष निर्माण तथा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बैंक की शाखा खोलने जैसी प्रमुख मांग मुख्य अतिथियों के सामने प्रस्तुत किये।

आयोजन के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में निमंत्रित किए गए अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा,  सल्ट विधायक महेश जीना तथा श्रीनगर विधायक डा. धनसिंह रावत समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए। जिनकी कमी पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने चिर-परिचित अंदाज में बखूवी पूरी कर दी। उन्होंने जनता विद्यालय भवन के लिए सभी निमंत्रित विधायकों और सांसद की तरफ से एक-एक कमरा निर्माण, इंटर कालेज की वित्तीय मान्यता करवाने तथा क्षेत्र की समस्याओं को दुरस्त करने का वायदा भी किया।

इस आयोजन में मुख्य दान-दाता कुंवर सिंह नेगी ग्राम कल्याण तल्ला ने पांच लाख पचास हजार पांच सौ पांच रुपए तथा विद्यालय के संस्थापक और प्रथम परिकल्पक पूर्व प्रधानाचार्य भोलादत्त मिश्रा शास्त्री ग्राम मिश्र खोला ने एक लाख रुपए विद्यालय भवन निर्माण के लिए और आयोजन समिति के संस्थापक बास्वानंद ढौंडियाल ने विद्यालय को स्मार्ट क्लास कंप्यूटर प्रोजेक्शन सिस्टम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयवीर सिंह बिष्ट को भेंट किया। तथा क्षेत्रीय जनता ने इस कार्यक्रम में विद्यालय के लिए दिल खोलकर दान दिया।

रंगारंग कार्यक्रम में वरिष्ठ लोकगायक सतेन्द्र परिंदियाल ने सतपुली का सैंणा गीत गाकर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ सभी दर्शकों को थिरने पर मजबूर कर दिया। प्रसिद्ध लोकगायक मुकेश कठैत ने पर्यावरण पर गीत गाकर लोगों को जागरूक किया। क्रीम पौडर फेम राकेश खनवाल ने अपने सुपरहिट गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अन्य गायक जगत नेगी, प्रताप रावत, गौरव रावत, गायिका शशि ढौडियाल, भारती ढौंडियाल, लक्ष्मी रावत तथा मधुमिता जोशी ने भी एक से बढ़कर एक गीत गाकर खूब रंग जमाया। पर्वतीय कला मंच के निर्देशक भगवत मनराल के निर्देशन में नृत्य कलाकारों ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में अमिट छाप छोड़ी।

संगीतकार नरेंद्र अजनबी, पवन रावत, निसर्ग नेगी, अरुण तिवारी और वीरेंद्र सैलानी ने अपने संगीत से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में दुर्गा इंटरकालेज कल्याण खाल के प्रधानाचार्य जयवीर सिंह बिष्ट ने स्वर्ण जयंती समारोह आयोजक पूर्व छात्र समिति का धन्यवाद किया और निकट भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करते रहने की इच्छा जताई।