श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय शिक्षक संघ खिर्सू शाखा की आवश्यक बैठक आज ब्लाक अध्यक्ष मनोज काला की अध्यक्षता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 22 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं ब्लाक अधिवेशन को सम्पन्न करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श और चर्चा की गई।

बैठक मैं खिर्सू ब्लाक के सभी विद्यालयों के शाखा अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन को सम्पन्न कराने हेतु सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझाव रखे. इस मौके पर एक संयोजक मंडल का गठन किया गया. जिसको विभिन्न समितियों के गठन की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में जगपाल सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह रावत, राकेश कण्डारी, चन्द्र मोहन रावत, अब्बल सिंह पुण्डीर, अखिलेश चन्द्र चमोला, मनोज रावत, दुर्गेश बर्तवाल,  दुर्गेश शर्मा, जसपाल सिंह चौहान, सुनील सोनी, शिवराज सिंह रावत, जयलाल सिंह धिरवाण ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न कराने पर जोर दिया। और कहा कि खिर्सू शाखा की एक मजबूत और कर्मठ जुझारू संघर्षशील निष्ठावान समर्पित कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हो। अधिवेशन को कराने में सभी सदस्य अपनी अपनी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे और निर्विवाद रूप से हर सम्भव अधिवेशन सम्पन्न कराएंगे।

संयोजक मंडल में जगपाल सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह नेगी, चन्द्र मोहन सिंह रावत, अखिलेश चन्द्र चमोला और जय प्रकाश डिमरी को सम्मिलित किया गया है।

बैठक में अबली राम सहानी, देवेन्द्र सिंह भण्डारी, शिवेंद्र सिंह रावत, विवेक कप्रवाण, जय प्रकाश डिमरी, कमलेश बलूनी, दलबीर सिंह शाह, सन्तोष पोखरियाल, टीपी डिमरी, कुंजविहारी सकलानी आदि सम्मिलित हुए।

बैठक का संचालन ब्लाक संरक्षक जसपाल सिंह गुसाईं ने किया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष पद पर राकेश मोहन कण्डारी और ब्लाक मंत्री पद पर अब्बल सिंह पुण्डीर ने अपनी दावेदारी पेश की है।