CBSE SECOND BOARD EXAM 2026

Class 10th 2nd Board Exam 2026 Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम की डेटशीट चेक कर सकते हैं।

CBSE के अनुसार, सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी और 21 मई 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा की शुरुआत गणित से होगी, जबकि सोशल साइंस की परीक्षा अंतिम दिन आयोजित की जाएगी।

क्या है CBSE का Two-Board Exam System?

CBSE ने 2026 से Two-Board Exam System लागू किया है। इसके तहत छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका मिलता है। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होती है और दूसरी परीक्षा मई में आयोजित की जाती है। सीबीएसई द्वारा पहली बार ‘Two-Board Exam System’ के तहत कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए दूसरी नियमित बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को मुख्य परीक्षा के बाद अपने अंकों में सुधार करने का अवसर देना है। वे छात्र जिन्होंने फरवरी में आयोजित मुख्य परीक्षा पास कर ली है, वे अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक बेहतर कर सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत, मुख्य परीक्षा पास कर चुके छात्र तीन विषयों तक दोबारा परीक्षा दे सकते हैं और जिन छात्रों की किसी विषय में कम्पार्टमेंट आई है, वे दूसरी परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकते हैं। बेहतर अंक लाने वाले छात्रों का उच्चतम स्कोर फाइनल माना जाएगा। इससे छात्रों पर एक बार में बेहतर प्रदर्शन का दबाव कम होगा और उन्हें सुधार का अवसर मिलेगा।

2nd Board Exam के लिए कौन छात्र पात्र हैं?

CBSE के नए नियमों के अनुसार, मुख्य परीक्षा पास कर चुके छात्र अपने अंक सुधारने के लिए सेकेंड बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं। कम्पार्टमेंट वाले छात्र इस परीक्षा के जरिए विषय पास कर सकते हैं। इसका रजिस्ट्रेशन स्कूलों द्वारा LOC प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।

CBSE Class 10th Second Board Exam 2026 टाइम टेबल

परीक्षा तिथि                      समय                                विषय

15 मई 2026 (शुक्रवार) 10:30 AM – 1:30 PM       गणित मानक, गणित बेसिक

16 मई 2026 (शनिवार) 10:30 AM – 1:30 PM     अंग्रेज़ी कम्युनिकेटिव, अंग्रेज़ी भाषा और साहित्य

18 मई 2026 (सोमवार)   10:30 AM – 1:30 PM        साइंस

19 मई 2026 (मंगलवार)   10:30 AM – 1:30 PM हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, संस्कृत सहित कई भाषाएं

19 मई 2026 (मंगलवार)  10:30 AM – 12:30 PM  भारतीय संगीत, वोकल, रिटेल, टूरिज्म आदि

20 मई 2026 (बुधवार)  10:30 AM – 12:30 PM    ड्रॉइंग, आईटी, एआई

20 मई 2026 (बुधवार)  10:30 AM – 1:30 PM संस्कृत (122)

21 मई 2026 (गुरुवार)  10:30 AM – 1:30 PM सोशल साइंस (087)