karwa chauth

Karwa Chauth 2023: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर की महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का तोहफा दिया है। कल यानी 1 नवंबर को प्रदेशभर की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर्व के मौके पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के अधीन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। सोलह श्रृंगार में सजकर महिलाएं चांद का दीदार करती हैं, फिर अर्घ्य देकर अपना उपवास तोड़ती हैं। इस दौरान महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।