uttarakhand congress

2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के 26 जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें सूची

जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर अध्यक्ष, सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार शहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह भोज को अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नारायण सिंह को रानीखेत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विनोद सिंह नेगी को पौड़ी गढ़वाल, विनोद डबराल को कोटद्वार, कुंवर सिंह को रुद्रप्रयाग, राकेश राणा को टिहरी गढ़वाल, उत्तम सिंह को देवप्रयाग, मुकेश नेगी को चमोली, मनीष राणा को उत्तरकाशी और पुरोला से दिनेश चौहान को जिम्मेदारी सौंपी है। अंजू को पिथौरागढ़, मनोहर टोलियां को डीडीहाट,अलावा भगत सिंह डसीला को बागेश्वर, पूरण कठैत को चंपावत, लक्ष्मी अग्रवाल को पछवादून का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही मोहित शर्मा को परवादून, सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार शहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राजीव चौधरी को हरिद्वार, वीरेंद्र जाति एमएलए को रुड़की, राजेंद्र चौधरी को रुड़की शहर, राहुल को नैनीताल जिले, मुशर्रफ हुसैन को काशीपुर, सीपी शर्मा को रुद्रपुर, हिमांशु को उधम सिंह नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।