नई दिल्ली: पहाड़ की संस्कृति, बोली-भाषा के संरक्षण के लिए विगत कई वर्षों से काम कर रही सामाजिक संस्था “उत्तराखण्ड लोक मंच” की 25वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा आगामी 19-20 अक्टूबर को इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली में एक भव्य “उत्तराखण्ड लोकपर्व-2019” का आयोजन किया जा रहा है। हालाँकि उत्तराखण्ड लोक मंच द्वारा हर वर्ष दिल्ली में “लोकपर्व” कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। परन्तु इस बार यह कार्यक्रम इसलिए ख़ास है क्योंकि इस वर्ष संस्था ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘लोकपर्व ‘ कार्यक्रम में आपको पहाड़ के कौथिग, संस्कृति, वाद्य-यन्त्र, आभूषण, के साथ-साथ पहाड़ी व्यन्जन, पहाड़ी हस्तकला से बना सामान, अनाज, दालें व अन्य सामाग्री, शीतल पेय पदार्थ, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिये मूल परिधान सम्मान व और भी विभिन्न प्रकार की सामाग्री व आकर्षक कार्यक्रम मिलेगें।



