Youth Parliament in Mandoli of Ekeshwar block

एकेश्वर : विकासखंड एकेश्वर के ग्राम मंडोली में नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी द्वारा रविवार को युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र की स्वयं सेविका मधु बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी मधु बिष्ट ने युवाओं को नेहरू युवा केंद्र की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी मधु बिष्ट के अलावा नेहरू युवा केंद्र के अमित नेगी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि नरेंद्र नेगी ने युवाओं को उनके भविष्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवा अपने अपने जीवन में किस प्रकार से आगे बढ़ सकते हैं। युवा संसद कार्यक्रम में स्वयंसेवी मधु बिष्ट द्वारा युवाओं को “ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका” विषय पर अपने विचार रखने के लिए एक प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसमे प्रथम स्थान डंडा गाँव के रवि ने हासिल किया, जबकि ग्राम बंठोली की संतोषी द्वितीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के अमित नेगी, मधु बिष्ट, ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि नरेंद्र नेगी, जेष्ठ प्रमुख सार्थ नेगी, वार्ड मेंबर सुनीता देवी, पिंकी नेगी, साक्षी, सोनाली पंत, सचिन बिष्ट, राहुल, साहिल, बंटी, शिवम आदि शामिल रहे।