poja-joshi-pti-navkhal

श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय इंटर कॉलेज नवाखाल, खिर्सू ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल की व्यायाम शिक्षिका पूजा जोशी का चयन वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के रेफरी के लिए हुआ है। वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के रेफरी के लिए परीक्षा का आयोजन महादेव देसाई शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय गुजरात विद्यापीठ सादरा में हुआ। पूजा जोशी के राष्ट्रीय स्तर के रेफरी के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।poja-joshi-pti-navkhal

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्वमंडलीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संघ की सदस्य पूजा जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय के साथ ही जिले एवं राज्य का भी नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर समस्त विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपनी सफलता पर पूजा जोशी ने छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने अपनी सफलता के लिए विद्यालय परिवार के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू एम.एल. आर्य एवं अन्य विभागीय उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:

कोट ब्लॉक के निर्धन परिवार की मेधावी बालिका सलोनी का हिम ज्योति आवासीय विद्यालय देहरादून के लिए चयन