Rajendra Joshi dies from Corona

देहरादून : राजेंद्र जोशी को कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर आरोगयधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी का कोरोना से निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर आरोगयधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ आज शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकसंतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशी का निधन उत्तराखण्ड में पत्रकारिता जगत को बङी क्षति है। राज्य सरकार दुःख की इस घङी में उनके परिवार के साथ है। सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डाॅ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।