nikay-chunav-pradarshan

देहरादूनः कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीर बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्यों तक भाजपा सरकार की असलियत सबके सामने आ गई है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा का सूफड़ा साफ हो जाएगा।uttarakhand-nikay-chunav

कोटद्वार में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में मीटू का ज्वालामुखी फूट पड़ा है। भाजपा के प्रदेश संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर महिला कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न का आरोप गंभीर मामला है। मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि वह निकाय चुनाव के सिलसिले में प्रदेश भ्रमण पर निकले हैं। माहौल भाजपा के खिलाफ है। केंद्र से लेकर राज्य की भाजपा सरकार से लोग निराश नजर आ रहे हैं।

कई स्थानों पर जबरन निगम बनाने, चौराहों के सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों को परेशान करने के मामले सामने आए हैं। कोटद्वार में लोग कांग्रेस की ओर आशाभरी नजरों से देख रहे हैं। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास की बात कर केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाई, लेकिन अब वह अपने चहेतों के विकास में जुट गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव में फर्जी मतदान करने में माहिर हैं, ऐसे में निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से चुनाव के समय वे गड़बड़ी कर सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक श्ौलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष डाण् चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जगमोहन सिंह नेगी, जसबीर राणा व मीना बछुवाण आदि मौजूद थे।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भितरघातियों की वजह से 18 मार्च 2016 को राज्य सरकार गिरी और यदि अगले दिन  चुनाव हो जाते तो कांग्रेस बहुमत से आती, लेकिन कुछ ऐसी गलतियां संगठन में र्हुइं, जिनसे कांग्रेस मात्र 11 सीटों पर सिमट गई थी। अब नगर निकाय  चुनाव में ऐसी गलती न दोहराई जाए। उन्होंने समस्त कांग्रेसियों को एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव में जुटने को आह्वान किया। उन्होंने भाजपा के मीटू के खुलासे पर देवभूमि को कलंकित करने की बात कही। कहा कि अभी कई के काले चिट्ठे भी खुलेंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर हरिद्वार के लोगों की संपत्तियों को जो नुकसान पहुंचाया, उन लोगों से उनकी सहानुभूति है, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक उस आदेश का खुलासा नहीं किया, जिससे लोगों को उजाड़ दिया। हरिद्वार में निकाय चुनाव के प्रचार में शामिल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें चिट्ठी लिखी है। उसी के अनुसार, वह चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार के लिए न बुलाने पर उन्होंने चुनाव संयोजकों को सलाह देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में किसी प्रकार का मनमुटाव दिमाग से निकालकर काम करें। पूर्व शहर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, सुमित तिवारी, नितिन कौशिक, तेलूराम प्रधान, मनोज धनगर, आनंद उपाध्याय, अनुज सैनी, मुलायम पाल, पदम सिंह, विकास कुमार आदि शामिल हुए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मीटू प्रकरण पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा में संगठन मंत्री का पद मुख्यमंत्री से बड़ा होता है। जो भाजपा के नेता दूसरों पर आरोप लगाकर कार्रवाई को आंदोलन चलाते थे अब उन सभी ने अपने बीच के नेता का नाम आने पर चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में महिला के साथ छेड़छाड़ के प्रकरण से आने से कलंकित हुई है। ऐसे पदाधिकारी पर भाजपा को संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।