Two accused arrested for raping a Dalit girl in Pauri

पौड़ी : पौड़ी जनपद के अंतर्गत पौड़ी तहसील के एक गांव में दलित युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक फौजी है। दोनों आरोपी 20 मार्च से ही फरार चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

बता दें कि बीते 20 मार्च को पौड़ी तहसील क्षेत्र के एक गांव में सेना के एक जवान व एक अन्य युवक ने एक दलित युवती से दुष्कर्म किया था। साथ ही घटना की जानकारी किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। और 21 मार्च को पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्व पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता को घर बुलाकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए मेरे साथ मारपीट की। बाद में मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसांई, प्रभारी सीआईयू विजय सिंह, वरिष्ट उपनिरिक्षक महेश रावत, उपनिरिक्षक ब्रिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके के बात पुलिस की एक द्वारा अभियुक्त आशीष को पौड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरे अभियुक्त अमित उर्फ संतू को 6वीं गढ़वाल राइफल पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर अभियुक्त अमित ने पूछाताछ में बताया कि मैं और मेरा दोस्त आशीष बाईक से खोलाचौरी बाजार घूमने आये थे जहाँ हमने शराब पी और वापस घर की ओर आते समय रोड़ पर एक लड़की अकेली दिखी। जिसको हमने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया और उसको बोला कि अगर वह किसी को बतायेगी तो हम तुझे जान से मार देगे। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ढाई हजार का ईनाम की घोषणा की है।

अभियुक्तो का नाम पताः

  1. अमित उर्फ संतू पुत्र हरविलास निवासी कठूड़, पट्टी सितोनस्यूँ, तहसील- पौड़ी, जिनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 25 वर्ष।
  2. आशीष पुत्र विरेन्द्र निवासी कठूड़, पट्टी सितोनस्यूँ, तहसील- पौड़ी, जिनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 27 वर्ष।

पुलिस टीमः

पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेम लाल टम्टा, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसांई, निरीक्षक विजय सिंह प्रभारी सीआईयू,     व.उ.नि. महेश रावत, उ.नि. वजिन्द्र नेगी, कांस्टेबल बुद्धिबल्लभ, कां. विपुल खण्डूडी, कां. हर्षवर्धन, कां. आशीष राणा, कां. चालक प्रकाश सिंह।

यह भी पढ़ें :

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए यूकेडी के बाद बीजेपी तथा कांग्रेस ने भी किये उम्मीदवार घोषित, आज नामांकन का आखिरी दिन