National Games 2025 medal tally: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले और बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले। 63 किलोग्राम बालिका वर्ग में उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने अपने कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश की खिलाड़ी हिमांशी टोकस ने उन्नति को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर की तल्हा फयाज और मणिपुर की इरेंगबाम कल्पना देवी को कांस्य पदक मिले।
38वें राष्ट्रीय खेलों में अब तक उत्तराखंड के खिलाड़ी अब तक 20 गोल्ड, 30 सिल्वर तथा 35 ब्रोंज मेडल समेत कुल 85 पदक जीत चुके हैं। अभी तक उत्तराखंड पदक तालिका में 7वें स्थान पर काबिज है।
पुरुष वर्ग के -81 किलोग्राम में पंजाब के हर्षप्रीत सिंह ने अपने मुकाबलों में दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के नरेंद्र ने रजत पदक और उत्तर प्रदेश के अभिषेक चौधरी और आकाश राज ने कांस्य पदक जीते।
महिला वर्ग के -70 किलोग्राम में हरियाणा की गरिमा चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल प्रदेश की ताखेलम्बम इनुंगनबी ने रजत पदक और हरियाणा और केरल के मोनिका हुड्डा और देवीकृष्ण वी.एस. ने कांस्य पदक जीता।
दिन के खेल का समापन पुरुष स्पर्धा 90 किलोग्राम के साथ हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के भरम कुमार वत्स ने स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के अजय कुमार ने रजत पदक जीता और मणिपुर के निंगथौजम शीतल और जम्मू-कश्मीर के रजत सिंह चिब दोनों ने कांस्य पदक जीता।
जैसे जैसे जूडो स्पर्धाएँ अपने समापन की और आगे बढ़ रही हैं, खेल का रोमांच बढ़ता जा रहा है, खिलाड़ी अपनी सीमाओं को पार करते हुए राष्ट्रीय खेल में शीर्ष में स्थान पाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। प्रशंसक आने वाले दिनों के खेल में रोमांचक एक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
National Games 2025 medal tally
Rank State Gold Silver Bronze Total
1 SSCB 54 22 21 97
2 Maharashtra 41 52 52 146
3 Karnataka 33 18 24 75
4 Haryana 29 40 44 113
5 Madhya Pradesh 25 18 18 61
6 Tamil Nadu 22 26 27 75
7 Uttarakhand 20 30 35 85
8 Manipur 13 13 19 45
9 Kerala 12 16 22 50
10 Punjab 12 12 24 48
11 Delhi 12 12 23 47
12 Uttar Pradesh 12 12 17 41
13 Odisha 11 12 13 26
14 West Bengal 11 11 12 34
15 Rajasthan 7 10 21 38
16 Jharkhand 7 6 10 23
17 Andhra Pradesh 5 1 6 12
18 Gujarat 6 7 15 28
19 Andaman 5 3 2 10
20 J and K 4 4 8 16
21 Arunachal Pradesh 4 3 6 13
22 Assam 3 15 16 34
23 Chandigarh 3 5 5 13
24 Himachal Pradesh 3 3 5 11
25 Chhattisgarh 3 2 6 11
26 Goa 2 4 4 10
27 Telangana 2 3 9 14
28 Mizoram 2 0 1 3
29 Bihar 1 6 4 11
30 Meghalaya 1 2 2 5
31 Puducherry 0 1 1 2
32 Nagaland 0 0 2 2
33 Sikkim 0 0 2 2