Abhimanyu Easwaran uttarakhand

Abhimanyu Easwaran: उत्तराखंड के 27 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चयन हुआ है। अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अभिमन्यु ईश्वरन का भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चयन होने पर उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

अभिमन्यु ईश्वरन का पूरा नाम अभिमन्यु रंगननाथन परमेश्वरन ईश्वरन है। उनका जन्म 6 सितंबर, 1995 में उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। हालांकि अभिमन्यु घरेलू क्रिकेट में बंगाल टीम के लिए खेलते हैं। अभिमन्यु शानदार ओपनर बल्लेबाज के साथ लेग ब्रेक स्पिनर भी हैं। यानी वह भारतीय टीम को ऑलराउंडर प्रदर्शन कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। घरेलू क्रिकेट वे पश्चिम बंगाल से खेलते हैं।

इससे पहले अभिमन्यु ईश्वरन को बांग्लादेश ए के खिलाफ भारतीय ए टीम का कप्तान बनाया गया था। वहां अभिमन्यु ने दो शतक जड़े थे। अभिमन्यु ओपनर बल्लेबाज हैं। बल्लेबाजी के अलावा वो लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। अभिमन्यु ईश्वरन ने फर्स्ट क्लास करियर के 78 मैचों में 5577 रन बनाए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन का औसत 45.3 है। लिस्ट ए में अभिमन्यु ने 78 मैचों में 3376 रन बनाए हैं। इसमें उनका औसत 46.2 है। जबकि 28 टी 20 मैचों में अभिमन्यु ईश्वरन ने 38.3 की औसत से 728 रन बनाए हैं।

India’s updated squad for Bangladesh Tests:

KL Rahul (C), Shubman Gill, Cheteshwar Pujara (VC), Virat Kohli, Shreyas Iyer, Rishabh Pant (WK), KS Bharat (WK), Ravichandran Ashwin, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Shardul Thakur, Mohd. Siraj, Umesh Yadav, Abhimanyu Easwaran, Navdeep Saini, Saurabh Kumar, Jaydev Unadkat