accident-in-rudraprayag

रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रतूड़ा के समीप मार्ग पर आज दोपहर यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हादसे में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है. SDRF से मिली जानकारी के अनुसार SDRF को आज दोपहर में रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रतूड़ा के समीप मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली थी. सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 07 यात्रियों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया। SDRF टीम को घायल यात्रीयों द्वारा बताया गया की वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे। वाहन देहरादून से थराली की ओर जा रहा था की अचानक वाहन में आयी किसी तकनीकी खराबी के कारण वाहन रतूड़ा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 घायल लोगो का विवरण

  1. मुकेश पुत्र वीरेंद्र, निवासी डुंगरी,थराली,चमोली
  2. चंदा पत्नी मुकेश निवासी डुंगरी थराली चमोली
  3. मोनिका पुत्री स्वर्गीय फकीरा उम्र 27 वर्ष कर्णप्रयाग
  4. पीताम्बर पुत्र सुरेश सिंह निवासी थराली चमोली
  5. नीता देवी पत्नी रघुवीर निवासी सिमली कर्णप्रयाग चमोली
  6. मोहिनी देवी पत्नी आलमराम निवसी देवाल थराली चमोली
  7. विक्रम पुत्र हरपाल सिंह निवसी थराली