Writer Dr. Kavita Bhatt honored with Gargi National Award

श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र की सहायक आचार्य एवं उत्तराखण्ड की प्रतिष्ठित लेखिका डा. कविता भट्ट को गार्गी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। डा. कविता भट्ट को यह सम्मान एडुजी लाइफ मध्यप्रदेश, भारत और परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश, उत्तराखंड के संयुक्त तत्त्वावधान आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह अवार्ड योगदर्शन केंद्रित शैक्षणिक लेखन, व्याख्यानों तथा इसके वैश्विक प्रसार हेतु समर्पित नारी शक्ति को प्रदान किया जाता है। विदेशों में योग के प्रचार को समर्पित तीन और भारत में कार्यरत चार महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय योगिनी अवॉर्ड दिए गए। प्रदेश और जनपद स्तर पर चयनित महिलाओं को भी योगिनी अवार्ड प्रदान किए गए। डॉ. कविता भट्ट ने इस पुरस्कार के लिए अपने चयन हेतु समिति की अध्यक्ष डॉ. आरएच लता और निर्णायक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय समारोह में डॉ सुबोध तिवारी, डॉ शशि ठाकुर, डॉ प्रवीण गुगनानी, स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी नंदिनी, डॉ मनोज ठाकुर सहित आदि मौजूद थे।