Home उत्तराखण्ड आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शीतलाखेत महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं...

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शीतलाखेत महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Various competitions organized in Government College Shitlakhet

अल्मोड़ा: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधार्थियों को क्षेत्र के गुमनाम नायकों की जीवन वृतांत एवं आजादी में उनके योगदान की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई गई।

निबंध लेखन में मनीषा आर्या, शोभा आर्या, लक्ष्मी बिष्ट ने एवं भाषण प्रतियोगिता में कविता भट्ट, रश्मि भट्ट, ललिता बिष्ट ने  प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रभारी प्राचार्य मंजरी जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव की सभी को हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएं दी। सहायक प्राध्यापक डॉ सीमा प्रिया, ईशान गैरोला, कमल बनकोटी एवं रमेश राम ने निर्णायक की भूमिका निभाई एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।