shakshi-rawat

Uttarakhand Board Result 2020 : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) श्रीनगर की 12वीं की छात्रा साक्षी रावत ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 18वाँ स्थान हासिल किया है। साक्षी रावत ने कुल 500 में से 460 अंक प्राप्त किए हैं। साक्षी ने हिंदी में 92, अंग्रेजी में 78, गणित में 97, भौतिकी में 98 तथा रसायन विज्ञान में 95 अंक प्राप्त किए हैं। विकासखंड कर्णप्रयाग के ग्राम तोली-नौटी निवासी साक्षी के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षिकाओं को दिया है। भौतिकी प्रवक्ता सरिता उनियाल ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मेरिट में नाम आने पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। साक्षी की इस सफलता पर देवभूमिसंवाद.कॉम की ओर से विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमनलता पँवार, समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं सहित साक्षी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।