श्रीनगर से एकेश्वर आ रही एक कार मेरठ पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर पिपलपानी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह कार संख्या यूके 07 डीडी 6734 में सवार महिताब सिंह पुत्र रणजीत सिंह उम्र 50 वर्ष, सूमा देवी पत्नी महिताब सिंह उम्र 45 वर्ष, नवीन चन्द्र पुत्र महिताब सिंह उम्र 27 वर्ष अपने हाल निवास डांग-श्रीनगर से अपने पैतृक गांव छामा छोटा, पट्टी जैंतोलस्यूं तहसील चैबट्टाखाल जा रहे थे। मोड़ पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर तकरीबन 1200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार में सवार दंपति और उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कर शवों का पंचनामा भर पोस्टर्माटम करवाया। दुर्घटना सुबह 7:30 बज़े के आस पास हुई। हादसे की सूचना पर उनके पैत्रिक गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।













